गुना जिले के बागेरी केंद्र पर खाद लेने गई महिला भूरिया बाई सहरिया निवासी कुशेपुर की मौत के बाद 28 नवंबर को जिला अस्पताल में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आए परिजनों से जन्म मृत्यु शाखा प्रभारी महेंद्र सिंह जाटव सहायक ग्रेड 2 ने अभद्रता करने का वीडियो वायरल हुआ है। सिविल सर्जन जिला अस्पताल VS रघुवंशी ने जन्म मृत्यु शाखा प्रभारी महेंद्र जाटव को निलंबित किया है।