बरवाडीह: प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने किया बेतला पार्क व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2025 बैच के सात प्रशिक्षु अधिकारियों ने बेतला नेशनल पार्क सहित आसपास के प्रमुख पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने पलामू किला, कमलदह झील, मड हाउस और बक्सा मोड़ समेत अन्य दर्शनीय स्थलों का अवलोकन कर क्षेत्र की प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी प्राप्त की।