सैनिक स्कूल में विजय दिवस की 55वीं वर्षगांठ 16 दिसंबर को मनाई जाएगी। यह दिवस भारतीय सशस्त्र बलों की अद्वितीय वीरता, शौर्य और बलिदान को समर्पित होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मुख्य अतिथि होंगे जबकि भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में सहभागिता करेंगे।