चायल: अकबरपुर मिर्जापुर गांव में धड़ल्ले से हो रहा पेड़ों का अवैध कटान, पर्यावरण पर बना खतरा
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के अकबरपुर मिर्जापुर गांव में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है।सूत्रों के अनुसार, गांव में लकड़हारों द्वारा कुल्हाड़ी और हाथ आरा मशीन से दिन-रात पेड़ों की कटाई की जा रही है।इस अवैध कटान से पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग और पुलिस प्रशासन इस मामले से अनजान बने है