बिधूना: कोतवाली क्षेत्र में पुराह नदी के पास गांव साहूपुर पुलिया पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर,गर्भवती महिला घायल
बिधूना क्षेत्र में पुराह नदी के पास गांव साहूपुर पुलिया पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गर्भवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर में चोट लगने से उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने चालक को हिरासत व कार को कब्जे में लिया। गांव रुरुकलां निवासी रोशनी अपने 10 वर्षीय बेटे कन्हैया के साथ किसी काम से जा रही थी।