बस्सी: कानोता इलाके के रेलवे ट्रैक के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात महिला का जला हुआ शव, मौके पर पहुंची पुलिस
Bassi, Jaipur | Feb 2, 2025 कानोता थाना इलाके के भटेसरी गांव मे रविवार सुबह करीब 11 बजे रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न अवस्था में जला हुआ शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना के बाद कानोता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वहीं पुलिस ने जयपुर से एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची।