नगर के कृषि उपज मंडी परिसर में गौंड सभ्यता के महा नायकों आधारित तीन दिवसीय नृत्य नाट्य का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन सोमवार को शाम करीब सात बजे से राजा पेमलशाह नृत्य नाट्य का मंचन किया गया। जिसके निर्देशन राम चंद्र सिंह एवं संगीत मिलिंद त्रिवेदी का था। डेढ़ घंटे के नृत्य नाट्य की प्रस्तुति को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।