सांगानेर: मानसरोवर में कार ड्राइवर ने बैक ले रही गाड़ी से स्कूटी सवार मां-बेटी को रोंदा, दोनों घायल, अस्पताल में इलाज जारी
जयपुर की मानसरोवर थाना इलाके में बैक ले रहे एक कार ड्राइवर ने स्कूटी सवार मां-बेटी को रौंदने का मामला सामने आया हैं। बेकाबू कार की टक्कर से मां-बेटी डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। हादसे के बाद ओवर स्पीड कार को ड्राइवर रॉन्ग साइड दौड़ाकर मौके से फरार हो गए। दरअसल हादसा मानसरोवर में रजत पथ स्थित जनरल स्टोर के पास का बताया जा रहा है। वहीं सूचना पर पुलिस पहुंची।