अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए अरवल पुलिस सतत अभियान चला रही है। इसी क्रम में परासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 17 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में अन्य संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी है।