गोरखपुर: कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह ने टप्पेबाज को चोरी की 2 मोबाइल के साथ कचहरी बस स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार
7 जून को कचहरी बस स्टेशन पर एक यात्री से ₹1900 और उसका मोबाइल लेकर फरार होने वाले टप्पेबाज़ वसीम को कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह ने कचहरी बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। वसीम की शिनाख्त वारदात के बाद तफ्तीश के दौरान सीसीटीवी से हुई थी। आरोपी देवरिया जिले के गौरी बाजार का रहने वाला है। यह अक्सर बस स्टेशन के पास अपने शिकार की तलाश करता है।