गोरखपुर: आजाद नगर चौकी इंचार्ज ने चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपी को पथरा से किया गिरफ्तार
28 अप्रैल 2024 को रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के पात्र इलाके में एक बंद मकान में अज्ञात द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में रामगढ़ताल थाने पर मुकदमा दर्ज होने के बाद आजाद नगर चौकी इंचार्ज प्रदीप पांडे द्वारा तफ्तीश किया जा रहा था। इस मामले का खुलासा करते हुए आज मन्नू निषाद नाम के एक आरोपी को चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है।