गोरखपुर: एसएससी कार्यालय पंहुचे बुजुर्ग दंपत्ति ने दबंग पर घर में घुसकर मारपीट सामान लूटने और लड़की के साथ छेड़खानी का लगाया आरोप
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो के रहने वाले मोहम्मद शरीफ अपनी 60 वर्षीय पत्नी अलीमुन निशा को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। शरीफ का आरोप है कि दबंग उनके घर में घुसकर मारपीट लूटपाट और लड़की से छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत गुलरिहा थाना समेत जिले के उच्च अधिकारियों से किया हूं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।