गोरखपुर: जम्मू में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले में बाल बाल बचे 12 श्रद्धालु देर रात गोरखपुर पहुंचे
जम्मू में श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें गोरखपुर के चार श्रद्धालु जख्मी हो गए। गोरखपुर से कुल 17 लोग जम्मू दर्शन करने के लिए गए थे। जिसमें 13 लोग सुरक्षित बच गए बीती देर रात उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यवस्था करके 12 लोगों को सुरक्षित जिला वापसी कराया। देर रात उनकी बस गोरखपुर पहुंची तो प्रशासनिक अधिकारियों ने इनका हाल-चाल जाना।