भरथना: बकेवर के अशोका ढावा के समीप NH19 पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक घायल
बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली इटावा औरैया NH19 पर परशुपुरा के समीप अशोका ढाबा के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल भेजा गया। घायल की पहचान ललित शर्मा पुत्र दिनेश कुमार शर्मा निवासी निबाड़ीकला हुई हैं।