सिवान: सिवान पुलिस का एक्शन, अवैध हथियार रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई, कई गिरफ्तार
Siwan, Siwan | Nov 1, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए सिवान पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिले में शांति और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रों — मुफस्सिल, भगवानपुर हाट और दरौंदा — में छापेमारी कर पुलिस ने कई आरोपितों को गिरफ्तार किया है।