नवाबगंज: पलटा गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो पलटने से गर्भवती महिला और उसके पति घायल, सीएचसी में इलाज जारी
देवा थाना क्षेत्र के पलटा गांव के पास रविवार 1 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ऑटो पलटने से गर्भवती महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, सरला अपने पति गणेश के साथ बाराबंकी से इलाज कराकर घर लौट रही थी। इसी दौरान पलटा गांव के पास ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।