प्रतापपुर: ग्राम गोविंदपुर में 'गांव चलो बस्ती चलो' अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया
ग्राम गोविंदपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “गांव चलो बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनसे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।