बांका: अलीगंज: बाइक की डिक्की से चोरी हुए ₹3.5 लाख पुलिस ने बरामद किए, एसडीपीओ ने दी जानकारी
Banka, Banka | Sep 25, 2025 थाना पुलिस ने बाइक की डिक्की से 3 लाख 50 हजार रूपए की चोरी के मामले का उद्भेदन करते हुए पीड़ित से चोरी हुए पैसे काे बरामद कर लिया। बांका एसडीपीओ अमर विश्वास ने गुरुवार की शाम 4 बजे प्रेस वार्ता कर बताया कि 22 सितंबर को कोरियाचक गांव निवासी जवाहर मंडल पिता स्व. सुन्दर मंडल बांका स्टेट बैंक के कृषि शाखा से 3 लाख 50 हजार रूपए निकासी कर अपना घर जा रहे थे।