सोहागपुर: सोहागपुर में युवक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, बाजार में मिला मंगलसूत्र और नकदी पुलिस को सौंपी
सोहागपुर। आज के दौर में जहां लोग मिली हुई वस्तुओं को अपना समझ लेते हैं, वहीं सेमरीहरचंद निवासी तौसीफ खान ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए बाजार में मिला एक बैग उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया है। जानकारी के अनुसार तौसीफ खान को गुरुवार शाम लगभग 5 बजे सोहागपुर बाजार क्षेत्र में एक बैग मिला। बैग की जांच करने पर उसमें एक मंगलसूत्र तथा 225