सीतापुर: धामी सराय गांव के पास तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी, दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत
जनपद के थाना सदरपुर क्षेत्र के धामी सराय गांव के पास तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया परिवार वालों का रो रो के बुरा हाल है।