पांकी थाना क्षेत्र के इमली चौक के समीप सोमवार दोपहर 12 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के कारण हुआ। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पांकी पहुंचाया गया।