उत्तर प्रदेश ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 के अंतर्गत डाक बंगला मैदान में लगे मेले का जिलाधिकारी गजल भारद्वाज द्वारा अवलोकन किया गया। मेले में लगे समस्त स्टालों जैसे पान के प्रोडक्ट, ओडीओपी प्रोडक्ट, हैंडलूम से संबंधित दुकान, माटी कला, खाद्य उत्पाद ,बास की बनी डलिया व खादी ग्राम उद्योग के उत्पादों से सुसज्जित समस्त स्टालों का जिलाधिकारी द्वारा भ्रमण किया गया।