सुपौल: नगर परिषद सुपौल के स्वच्छता पदाधिकारी शालू सिंह ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
Supaul, Supaul | Jul 4, 2026 नगर परिषद सुपौल के स्वच्छता पदाधिकारी शालू सिंह ने शहर के विभिन्न वार्डों एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कार्य में लगे कर्मियों की उपस्थिति, कचरा संग्रहण, नालियों की सफाई तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता की स्थिति का अवलोकन किया।