गैरतगंज: पल्स पोलियो अभियान को लेकर गैरतगंज में बैठक आज, 28 से 30 जून तक चलेगा कार्यक्रम
पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंगलवार सुबह 9.30 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार अभियान के सफल संचालन और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गैरतगंज हर्षिल चौधरी द्वारा ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।