मेदिनीनगर (डालटनगंज): जन समाधान दिवस में ऑन-द-स्पॉट समाधान, मंईयां सम्मान योजना की दो लाभुकों की समस्या तुरंत हुई दूर
पलामू समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जन समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया। जन समाधान दिवस में लेस्लीगंज की साधना कुमारी और नौडीहा की शर्मिला कुमारी