बलौदा: बहेराडीह गांव में मशरूम महोत्सव को लेकर किसानों में उत्साह का माहौल, संचालक दीनदयाल यादव ने दी विस्तार से जानकारी
आज मंगलवार शाम 6 बजे के करीबन मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा विकास खंड के बहेराडीह गांव में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में 26 जून को पहली बार राज्य स्तरीय 'मशरूम महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है. महोत्सव को लेकर प्रदेश के मशरूम उत्पादक किसानों में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. महोत्सव में मशरूम प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा.