डलमऊ: धमधमा ग्राम पंचायत की बदहाल सड़क ने विकास कार्यों की पोल खोली
दीनशाह गौरा ब्लॉक की धमधमा ग्राम पंचायत में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। जगह-जगह बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों और स्कूली बच्चों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। वहीं लोक निर्माण विभाग का कहना है कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा