भांडेर: उड़ीना गांव की महिला को दहेज के लिए ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया, गोंदन थाने में पति, ससुर व ननद पर एफआईआर
Bhander, Datia | Mar 31, 2026 गोंदन थाना अंतर्गत दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है, जहां उड़ीना गांव निवासी महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता संजू पचौरी ने गोंदन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी करीब साढ़े तीन साल पहले मेहगांव निवासी गिर्राज तिवारी के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी, जिसमें उसके मायके पक्ष ने लगभग 9 लाख रुपये खर्च किए थे।