मानिकपुर थाना क्षेत्र के निघवां गांव में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने रामलाल राम के 45 वर्षीय पुत्र अनिल राम के घर में घुसकर बड़ी चोरी की। परिवार की गहरी नींद का फायदा उठाकर चोरों ने स्टील बक्से का ताला तोड़ दिया। उसमें रखे 35 हजार रुपये नकद, बेटे की शादी के कपड़े और हजारों के जेवरात लूट लिए। सुबह अनिल राम को चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।