हुज़ूर: भोपाल में 8हजार से ज्यादा अतिथि शिक्षक निकले थे CMहाउस घेरने, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका
Huzur, Bhopal | Sep 10, 2024 भोपाल में नियमितीकरण समेत पांच मांगों को लेकर अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन बारिश में भी जारी| 8हजार से ज्यादा अतिथि शिक्षक अंबेडकर मैदान में जुटे।यहां से वे तिरंगा यात्रा निकालकर सीएम हाउस घेरने निकले थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरेकेडिंग लगाकर रोका। बल प्रयोग भी करना पड़ा। लाठियों से पीछे धकेलने के दौरान कुछ शिक्षक गिरकर घायल हो गए।