नर्मदापुरम: जनपद पंचायत में चार दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर का हुआ शुभारंभ पहले दिन हितग्राहियों को मिले पेंशन स्वीकृति आदेश
जनपद पंचायत नर्मदापुरम में शुक्रवार को चार दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी तथा समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए। समापन सत्र में पात्र हितग्राहियों को वृद्धावस्था पेंशन के स्वीकृति आदेश वितरित किए गए। यह शिविर 15 जून तक चलेगा।