बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुए मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई है। घायल महिला सुलेखा देवी बताई गई है। जिसका उपचार स्थानीय निजी क्लीनिक में चल रहा है। मामला शुक्रवार की रात्रि 9:11 के करीब की बताई गई है।