आनंदपुरी: आनंदपुरी थाना क्षेत्र के गांव से नाबालिग बालिका का अपहरण, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
आनंदपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से नाबालिग बालिका के अपहरण का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पिता द्वारा थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। घटना के बाद परिजन द्वारा काफी तलाश की गई, लेकिन बालिका का कोई सुराग नहीं लग पाया।