बहराइच: जिलाधिकारी से मिले दम्पत्ति ने दुबई में बेटे के साथ हुए फ्रॉड मामले में उसकी वतन वापसी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत बक्शीपुर इमामगंज निवासी पीड़ित ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक शिकायती पत्र दिया है। उनका कहना है कि उनके बेटे को एक एजेंट द्वारा दुबई में काम दिलाने के नाम पर भेजा गया था और उसके बाद उसके साथ दुबई में फ्रॉड किया गया और उसे एक फर्जी मुकदमे में फंसा दिया गया है ऐसे में उन्होंने कार्यवाही की मांग की है।