बहराइच: दशरथपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
रामगांव थाना क्षेत्र के दशरथपुर निवासी राजकुमार की पत्नी साधना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने बताया कि डिलीवरी के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर किया। जहां महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुटी है।