हाथरस: गांव नगला खान में दबंगों ने अपनी दबंगई के चलते पति-पत्नी को मारपीट कर किया घायल पीड़ित परिवार ने थाने दी शिकायत
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला खान में दबंगों ने अपनी दबंगई के चलते पति-पत्नी को जमकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया! अचानक से हुई मारपीट से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर गांव वालों की भीड़ लग गई! इस मारपीट में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए ! घायल अवस्था में पीड़ित परिवार ने दबंगों के खिलाफ थाने में शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई है!