हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई लड़की को पुलिस ने किया दस्तयाब, जिला अस्पताल लाकर कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई लड़की को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दस्तयाब किया है। लड़की के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। हाथरस गेट पुलिस ने लड़की का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मामले को लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।