बैतूल नगर: सातनेर में जीप और बाइक की टक्कर, शादी में जा रहे दंपति घायल, दोनों के पैर में फ्रैक्चर
बैतूल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम सातनेर में रविवार रात 9 बजे के आसपास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोयलारी से ठेमगांव शादी समारोह में जा रहे दंपति की मोटरसाइकिल को सामने से आ रही एक जीप ने जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में 24 वर्षीय रामनाथ धुर्वे और उनकी 22 वर्षीय पत्नी पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला चिकित्सालय