झालरापाटन: भोपाल बाईपास पर गेहूं से भरे ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, 25 टन गेहूं जलकर खाक
झालरापाटन के भोपाल बाईपास पर 25 टन गेहूं से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। इस घटना में ट्रक में लदा सारा गेहूं जलकर खाक हो गया, हालांकि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली।चालक ज्ञान सिंह ने गुरुवार सुबह 6:00 बजे बताया कि वह बकानी से सरकारी गेहूं लेकर संजीवनी के पास स्थित वेयरहाउस जा रहा था। लेकिन पहुंचने से ठीक पहले ही रात 10:00 बजे आग लग गई।