दरभंगा: दरभंगा में विश्व पर्यावरण दिवस पर बागमती नदी तट पर भ्रमण,स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान आयोजित
दरभंगा जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति के निर्देशानुसार द्वारा दरभंगा नगर निगम के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर बागमती नदी स्थित वृंदावन घाट, शिवाजी नगर, वार्ड संख्या-22 पर नदी घाट भ्रमण, घाट स्वच्छता के लिए श्रमदान एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित। यह जानकारी बुधवार की शाम 4.15 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।