फतेहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 18वें माइलस्टोन पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, एक ही परिवार के 5 लोग घायल
Fatehabad, Agra | May 31, 2026 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर एक और सड़क हादसा हो गया। गुड़गांव से प्रयागराज जा रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपती और उनके तीन बच्चे घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची उपीडा की टीम में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया तथा कार को रास्ते से हटवाया