चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की गई है। मामले को लेकर बुधवार को चक्रधरपुर थाना में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।