धमतरी: धमतरी में लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक ने कसी कमर
पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने धमतरी जिले में लंबित अपराधों की समीक्षा की और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। तकनीकी पुलिसिंग को बढ़ावा देने, फरार आरोपियों पर कार्रवाई और थानों में CCTV व संसाधनों के रख-रखाव को प्राथमिकता दी गई। सभी थाना प्रभारियों को आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता से निराकरण करने कहा गया।