नबीनगर: पटखोलिया से आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
नबीनगर थाना कांड संख्या 96/11 आर्म्स एक्ट के फरार कुर्की वारंटी पटखोलिया निवासी अजय यादव पिता ईश्वरी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि आर्म्स एक्ट के फरार कुर्की वारंटी को घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।