उमरेठ: उमरेठ महादेव बड़ चौक में ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू, दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी
उमरेठ के बड़ चौक मे ट्रांसफार्मर बदलने का काम शनिवार को किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से ट्रांसफार्मर को बदलने का काम शुरू किया गया। इस काम के चलते दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी।बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि महादेव बड़ चौक में स्थापित 100 केवीए ट्रांसफार्मर पर अधिक भार होने के कारण इसे 200 केवीए ट्रांसफार्मर से प्रतिस्थापित किया जा रहा है।