विदिशा नगर: कोतवाली थाना के मोहनगिरी शिक्षक कॉलोनी मे 8 वर्षीय बालक को लगा करंट, इलाज के दौरान हुई मौत,जिला अस्पताल में कराया पीएम..
कोतवाली थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी मोहनगिरी में रहने वाले 8 वर्षीय आयुष को अपने घर में अज्ञात कारण से करंट लग गया। परिवार के सदस्य उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सोमवार दोपहर 1 बजे जिला अस्पताल में पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली पुलिस मामले में जांच करने में जुटी है।