राजातालाब: जंसा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, तीन लोग घायल
तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, तीन घायल सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर लगभग 1बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रिंग रोड फेज-2 पर गंजारी स्टेडियम के पास की है।