उन्नाव: थाना पुरवा क्षेत्र के भादिन खेड़ा के पास दो बाइकों में हुई टक्कर, 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत
Unnao, Unnao | Jul 13, 2026 थाना पुरवा क्षेत्र के अंतर्गत भादिन खेड़ा के पास दो बाईकों में टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार सकतू पुत्र राधेलाल उम्र करीब 70 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं पुलिस घायल बुजुर्ग व्यक्ति को उन्नाव जिला अस्पताल में एंबुलेंस की सहायता से लेकर पहुंची जहां पर डॉक्टर के द्वारा इलाज किया गया वहीं इलाज के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई