बाड़ी शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। प्रमुख नाले गंदगी से अवरुद्ध हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। कहार गली सहित कई इलाकों में लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बीमारियां फैल रही हैं। कहार गली निवासी राघवेंद्र ने बताया कि वे और उनके कॉलोनी के लोग महीनों से इस समस्या से परेशान हैं