रॉबर्ट्सगंज: पुलिस लाइन में एसपी ने साइबर फ्राड से पीड़ित 86 लोगों के 35 लाख से अधिक धनराशि वापस कराने के संबंध में दिया बयान
सोनभद्र पुलिस ने01.02.2026 से अब तक साइबर ठगी के कुल 86 पीड़ितों को 35,86,160 की धनराशि वापस कराई जनपद सोनभद्र में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा साइबर ठगी से पीड़ित नागरिकों को शीघ्र न्याय एवं राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध सघन एवं निरंतर अभियान चलाया।